शिल्पग्राम में मूर्तिकला शिविर 18 सितंबर से
निर्मित मूर्तियां शिल्पग्राम उत्सव के दौरान प्रमुख आकर्षण रहेंगे
उदयपुर, 17 सितम्बर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा मूर्तिकला शिविर का आयोजन गुरूवार 18 सितम्बर से शिल्पग्राम में सायं 4 बजे से होगा। जिसमें राजस्थान और गुजरात के प्रख्यात मूर्तिकार भाग ले रहे है।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि 18 सितम्बर से शिल्पग्राम में मूर्तिकला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निर्मित मूर्तियां शिल्पग्राम उत्सव के दौरान प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आगंतुक इन मूर्तियों के साथ सेल्फी भी ले पाएंगे।
इस मूर्तिकला शिविर की खासियत यह है कि इसमें पब्लिक आर्ट से जुड़े विषयों को पत्थरों पर उकेरा जाएगा। उदयपुर के मार्बल और ग्रेनाइट, जैसलमेर के येलो और ब्लैक स्टोन पत्थर इस्तेमाल किए जाएंगे।
इस मूर्तिकला शिविर में राजस्थान के नीमा राम, रोकेश कुमार सिंह, गुजरात के संगम वानखेड़े, तान्या शर्मा, प्रेम कुमार वैश्य (डेविड) तथा अलय मिस्त्री भाग ले रहे है। सभी कलाकार एक माह तक शिल्पग्राम में रहकर कार्य करेंगे। इस शिविर के प्रभारी कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता रहेंगे।
#Udaipur #Shilpgram #SculptureCamp #RajasthanCulture #UdaipurEvents #StoneArt #UdaipurTimes
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
