49 दिन बाद पूरी तरह खोला गया होर्मुज स्ट्रेट, तेल की कीमतों में गिरावट

यह फैसला लेबनान में सीजफायर के बाद लिया गया है
 | 

17 अप्रैल 2026। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के फिर से खुलने के बाद, वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। ईरान द्वारा सीजफायर के दौरान कमर्शियल जहाजों के लिए इस रास्ते को खोलने की घोषणा के बाद कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 10% से 13% तक की गिरावट आई।  हालांकि, विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है और यह तनाव के कम होने की स्थिरता पर निर्भर करता है। 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि लेबनान सीजफायर के बाद कमर्शियल जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोल दिया गया है।  US-ईरान तनाव के बाद होर्मुज में जहाजों की आवाजाही में बाधा पैदा हो गई थी। ईरान ने सीजफायर के दौरान होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खोल दिया है। विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने X पर पोस्ट कर बताया कि सभी कमर्शियल जहाजों को गुजरने की इजाजत होगी। यह फैसला लेबनान में सीजफायर के बाद लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जहाज एक सुरक्षित रास्ते से गुजरेंगे, जिसे ईरान के पोर्ट्स और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने पहले से तय कर रखा है, ताकि सफर के दौरान कोई खतरा न हो। अराघची ने कहा कि इस दौरान जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समुद्री व्यापार प्रभावित न हो।

होर्मुज स्ट्रेट खुलने से तेल की कीमते कितनी प्रभावित हुई ?

स्ट्रेट के खुलने की खबर के बाद, बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत जो पहले $98-$100 प्रति बैरल से ऊपर थी, तेजी से गिरकर $90-$94 के स्तर पर आ गई।
अमेरिकी क्रूड (WTI) की कीमतों में और भी अधिक, लगभग 15% तक की कमी दर्ज की गई और यह $85-$95 प्रति बैरल के आसपास आ गया।

इस राहत से भारतीय वायदा बाजार (MCX) में क्रूड ऑयल की कीमत में 11% से अधिक की गिरावट आई, जिससे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में कमी की उम्मीद जगी।

आपको बता दे की US-ईरान के बीच तनाव के कारण अप्रैल 2026 के मध्य तक होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण तेल की कीमतें $100-$126 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, लेकिन अब इस खबर से आपूर्ति की चिंताएं कम हुईं। 

Source: Media Reports

#StraitOfHormuz #OilPrices #CrudeOil #GlobalMarkets #Iran #LebanonCeasefire #EnergyCrisis #IndiaNews #MCX #FuelPrices #RajasthanNews #UdaipurNews #BusinessNews #BreakingNews