शहर में बनेंगे फीडिंग प्वाइंट, काटने वाले स्वान को भेजा जाएगा केनल

उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की हो अक्षरश पालना- निगम आयुक्त
 | 
Udaipur Commissioner Enforces Strict Dog Sterilization & Feeding Point Plan
स्वान नसबंदी को लेकर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

उदयपुर 31 अक्टूबर 2025 - नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शुक्रवार को शहर में स्वान की नसबंदी एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को लेकर पशु जन्म नियंत्रण अंतर्गत गठित मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नगर निगम अभिषेक खन्ना ने बताया कि भारत सरकार के पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अधीन पशु जन्म नियंत्रण (कुत्तों) नियम 2001 के अंतर्गत गठित मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई।

कमेटी में राजकिशोर वर्मा, डॉ सुरेश जैन, डॉ माला , डॉ मयंका सेठ, नेहा बनीयाय, क्लेयर अब्राहम, डॉ ललित जोशी के साथ स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा आदि भी सम्मिलित है।

बैठक में आयुक्त खन्ना द्वारा पशु जन्म नियंत्रण के दौरान किए जाने वाले सभी कार्य उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित किए मापदंडों पर ही करना के निर्देश दिए गए। शहर में बढ़ राशि स्वान की संख्या एवं डॉग बाइट को लेकर भी विचार विमर्श कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए है।

आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना नहीं हो इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा।

25000 स्वान है शहर में। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार शहर के 80 वार्डों में लगभग 25000 स्वान की संख्या है। इनकी संख्या नियंत्रित रहे एवं स्वान बाइट में कमी आए इसको लेकर आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे जिससे आमजन को राहत मिल सके।

शहर में बनेंगे फीडिंग पॉइंट। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को निर्देश दिए कि शहर में प्रमुख स्थानों पर भोजन स्थान को चिन्हित किए जाए, इसी के साथ जहां स्वानों की संख्या ज्यादा है वहां अतिरिक्त भोजन स्थान (फीडिंग पॉइंट) बनाया जाए जिससे जो भी पशु प्रेमी या शहरवासी पशुओं को खाना खिलाने का इच्छुक है उन्हें उपयुक्त स्थान मिल सके।

एबीसी संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आयोजित बैठक में एनिमल एड संस्था प्रतिनिधि को स्वान की संख्या के नियंत्रण हेतु प्रतिमाह एबीसी सी संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में 500 से 600 स्वान की प्रतिमाह एबीसी की जा रही है जो की निर्धारित की गई संख्या के अनुसार कम है। इसमें वृद्धि करते हुए निर्धारित किए गए लक्ष्य को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 18 वार्डो में स्वान की नसबंदी लगभग पूरी हो चुकी है।

15000 स्वनों की हुई नसबंदी

शुक्रवार को मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में एनिमल एड की प्रतिनिधि क्लियर अब्राहम द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में अभी तक 15243 स्वान की नसबंदी हो चुकी है, साथ ही इसकी संख्या में वृद्धि हो इसको लेकर संस्था के स्तर पर होने वाला कार्य प्रगतिरत है।

कोई भी शहरवासी स्वान नसबंदी हेल्पलाइन नंबर 9929864454 पर भी संपर्क कर सकते है।

काटने वाले स्वान को भेजा जाएगा केनल

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि शहर में कोई भी स्वान जो रेबीज से ग्रसित हो या किसी को काट रहा है उसे मानवीय ढंग से पड़कर सुरक्षित अलग कर केनल में भेजा जाएगा। वहां पर स्वान को पूरी तरह पशु चिकित्सक की निगरानी में रखा जाकर उसकी प्राकृतिक मृत्यु होने तक भोजन एवं पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी, इसी के साथ ही बार-बार काटने वाले स्वान को भी पकड़ कर शेल्टर होम या पंजीकृत पशु कल्याण संगठन को सौप जाएगा जिससे वहां पर उसकी पूरी तरह समुचित देखभाल हो सके।

आयुक्त ने शहर वासियों से मांगा सहयोग। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने पशु प्रेमी एवं शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई शहर वासी या पशु प्रेमी अपने घर के बाहर या आसपास फीडिंग पॉइंट बनवाना चाहता है तो वह नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा 9460114257 एवं एनिमल एड संस्था के प्रतिनिधि राजकिशोर वर्मा 9929864454 से संपर्क कर इस कार्य को संपन्न करवा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News