प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग करने पर निगम ने की कड़ी कार्रवाई

थैलियों को जब्त तक कर वसूले 11000

 | 
plastic banned

उदयपुर 21 नवंबर 2022 । नगर निगम द्वारा सोमवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से उन्हें जब्त कर ₹11000 की राशि वसूली गई।

नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष वेणिराम सालवी ने बताया कि नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टांक, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उपमहापौर पारस सिंघवी के निर्देशन में सोमवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों को जब्त किया गया। 

सोमवार को स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा उपयोग में ली जा रही प्रतिबंधित पॉलिथीन थैलियों में धर पकड़ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 41 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन की थैलियों को जब्त किया गया साथ ही इन पर ₹ 11000 की शास्ती वसूली गई। शहर में यह धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News