सेलिब्रेशन मॉल की चौथी मंज़िल से गिरने से छात्र की मौत

15 वर्षीय छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, सेलिब्रेशन मॉल कैसे पहुंचा कोई जानकारी नहीं  

 | 
boy fall in celebration mall

उदयपुर 26 नवंबर 2024। शहर के सेलिब्रेशन मॉल की चौथी मंजिल से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्र के नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक छात्र के रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी पहचान वरडा, बड़ी निवासी क्रिश पामेचा के रूप में हुई है जो की उदयपुर के विद्या भवन स्कूल के 11वीं क्लास में पढ़ता था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उन्हें माल के स्टाफ से जानकारी मिली की कि घायल अवस्था में क्रिश को जेके पारस हॉस्पिटल ले जाया गया है। तो वही अब  सुखेर थाना पुलिस उसके मौत के कारणों को पता लगाने में लग गई है। 

जानकारी के अनुसार वह अपने घर से सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिन अचानक से ऐसी क्या बात हुई जिससे वह सेलिब्रेशन मॉल पहुंच गया और उसकी चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। 

अब पुलिस जांच पूरी होने पर ही क्या बात सामने आ पाएगी की मृतक छात्र की मौत का क्या कारण हैं। मृतक छात्र के पिता नारायण लाल के दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा क्रिश था उसके पिता बड़ी में ही किराने की दुकान चलाते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News