छात्रसंघ चुनाव की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन

उग्र छात्र पुलिसकर्मियों से भी उलझ पड़े

 | 
student union election

उदयपुर 19 जून 2024। राजस्थान सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनाव बंद करने को लेकर और चुनाव पुनः चालू कराने की मांग को लेकर बुधवार सुबह विभिन्न कॉलेज के छात्रो ने मिलकर कलेक्टरी के बाहर प्रदर्शन किया।

छात्रसंघ चुनाव पुनः चालू कराने की मांग को लेकर छात्र बड़ी संख्या में कलेक्टरी के बाहर जमा हुए, और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र इतने उग्र हो गए की पुलिस कर्मियों से भी उलझ पड़े। इस दौरान उन्होंने लगातार चुनाव पुनः शुरुआत करने की मांग की।

student Union election

इस मौके पर छात्र नेता अविनाश कुमावत ने कहा की सभी छात्र पूर्व सरकार और वर्तमान की बीजेपी सरकार दोनो से ही नाराज हैं। कुमावत ने कहा की छात्रसंघ चुनाव को रोककर छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा हैं इसे जल्द बहाल किया जाए। 

student union election

उन्होंने कहा की जितना जरुरी नगर निगम के चुनाव, पंचायत चुनाव, विधानसभा के चुनाव या फिर लोकसभा चुनाव हैं उतने छात्रसंघ चुनाव भी जरुरी हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की प्रदेश में सभी छात्रों की मांग हैं की चुनाव पुनः शुरु किए जाए नहीं तो सभी छात्र आगामी एक्शन के लिए तैयार हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News