हाइवे के सर्विस लेन पर काम में ली जा रही घटिया निर्माण सामग्री
ग्रामीणों ने इस संबंध में नेशनल हाइवे अधिकारियों को जांच करने की मांग की है
उदयपुर, 1 नवंबर । उदयपुर-अजमेर नेशनल हाइवे पर गोमती तक चल रहे सर्विस लेन के काम में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सडक परिवहन एवं भूतल मंत्रालय के साथ ही जिला प्रशासन को शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्विसलेन पर सुधार का करोड़ों रुपए का टेंडर हुआ, लेकिन घटिया निर्माण के चलते कैलाशपुरी मोड़ पर दीवार ढह गई।
वहां अभी भी मलबे का ढेर पड़ा है। इसके अलावा सर्विस रोड पर कटिंग, अर्थवर्क, ग्रेवल, सीआरएम, डब्ल्यूएमएम, डामर, पुलिया की चौड़ाई आदि कामों में भी गड़बडिय़ां है। ग्रामीणों ने इस संबंध में नेशनल हाइवे अधिकारियों को जांच करने की मांग की है।