वार्ड-9 में सड़के और नालियां नहीं होने से त्रस्त है वार्डवासी

वार्ड-9 में सड़के और नालियां नहीं होने से त्रस्त है वार्डवासी

नगर निगम आयुक्त और महापौर से आग्रह क्षेत्रवासियों को दिलाएं समस्या से निजात 

 
ward 9 udaipur

स्मार्ट सिटी का उद्देश्य शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विकास करना हैं और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण दिया जाना हैं, लेकिन वार्ड-9 में इसका उलटा ही नज़ारा आपको देखने को मिलेगा। स्मार्ट सिटी के तहत वार्ड-9 में अभी तक सड़कों और नलियों का काम शुरु नहीं हुआ हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या जल-निकासी की हैं। पानी का निकास नहीं होने और सड़कों के गढ़्ढों ने लोगों का परेशान कर दिया हैं। इसके साथ ही वार्ड-9 के लोगों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती हैं। सबसे बड़ी ज्यादा परेशानी तो बच्चों और बजुर्गों, महिलाओं को हो रही हैं।

 

सड़कों पर भरा पानी और जर्जर सड़क है कब बड़ा हादसा हो जाए कहना मुश्किल हैं। सड़क के बीच-बीच में बने गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पानी निकासी व सड़क का पूर्ण रुप से निर्माण नहीं हो जाता तब तक यह समस्या बनी रहेगी।

वार्ड- 9 की पार्षद हीरा देवी मीणा का कहना है कि वार्ड में इस समस्या को लेकर परेशानी हैं। उन्होंने वार्ड का दौरा भी किया हैं वार्ड के हालात भी देखे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम आयुक्त और महापौर को इस बात की जानकारी दे दी गई है उनका का कहना है कि बारिश रुकने के बाद काम शुरु करवा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई काम शुरु नहीं करवाया गया है।  

वार्ड-9 निवासी आज़ाद ने बताया कि सड़कों की मरम्मत नहीं होने से बारिश होते ही मोहल्ले के सड़कों पर पानी भर जाता हैं। ज्यादा बारिश होने के बाद घरों में भी पानी घुस जाता हैं। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। जल-जमाव से जीना मुश्किल हो गया हैं। जल-जमाव व पानी की निकासी नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया हैं। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम प्रशासक से मिलकर गुहार लगा चुके हैं सिर्फ आश्वासन की घुंटी पिलाकर वापस भेज दिया जाता हैं। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal