चीनी की कीमतों मे 10% गिरावट, सरकार ने चीनी स्टोरेज की सीमा 15 से 30 दिन की

 | 
Sugar price Decline

Udaipur Times, Sugar Price Decline: खुदरा चीनी की कीमतों में अपने उच्चतम स्तर से लगभग 10% की गिरावट आई है (अगस्त में 65 रुपये से घटकर 58.50 रुपये हो गई है)। हालांकि मिल से प्राप्त कीमतों में पहले ही लगभग 25% की गिरावट आ चुकी है। हालांकि सरकार का मानना ​​है कि खुदरा कीमतों में धीमी गिरावट से यह संकेत मिलता है कि मिल से प्राप्त कीमतों में कमी का लाभ आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से उपभोक्ता तक पूरी तरह से नहीं पहुंचा है। Sugar Price Decline

वहीं सरकार ने थोक उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा 15 दिनों की चीनी भंडारण सीमा को बढ़ाकर 30 दिन करने का निर्णय लिया है, बशर्ते मौजूदा 15 दिनों की सीमा से अधिक स्टॉक की मात्रा केवल Advance Authorisation Scheme (AAS) और Tariff Rate Quota (TRQ) के तहत आयातित चीनी से ही प्राप्त की जाए। खुले बाजार से खरीद के लिए स्टॉक रखने की सीमा अपरिवर्तित रहेगी और केवल 15 दिनों की खपत तक ही सीमित रहेगी। Sugar Stockholding Limit

सरकार ने थोक उपभोक्ताओं द्वारा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल @https://foodstock.dfpd.gov.in/ के माध्यम से प्रत्येक शुक्रवार को चीनी स्टॉक की घोषणा और साप्ताहिक जानकारी के लिए एक तंत्र भी स्थापित किया है।

वर्तमान में उत्पादन, उपभोग या उपयोग के लिए कच्चे माल के रूप में प्रति माह 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का उपयोग करने वाले थोक उपभोक्ताओं को 15 दिनों से अधिक की अवधि के लिए चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति है। Sugar Price Decline

थोक उपभोक्ताओं ने सुझाव दिया है कि मौजूदा सीमा को विशेष रूप से आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बढ़ाया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उन्हें अग्रिम स्‍वीकृति योजना और शुल्‍क दर कोटा के तहत आयातित चीनी रखने वाले आयातकों से सीधे चीनी खरीदने की अनुमति दी जाए, ताकि घरेलू आपूर्ति को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किए बिना औद्योगिक खपत के लिए चीनी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। Sugar Stockholding Limit

इस उद्देश्य थोक उपभोक्ताओं के हितों और घरेलू चीनी बाजार में स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता के बीच संतुलन स्थापित करना है। इससे आगामी त्योहारी सीजन के दौरान वास्तविक औद्योगिक उपभोक्ताओं को परिचालन में अधिक लचीलापन मिलेगा। इसके साथ ही यह सुनिश्चित होगा कि घरेलू भंडारों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाए अतिरिक्त भंडार आयातित चीनी से प्राप्त किया जाए। Sugar Stockholding Limit

सरकार ने आज चीनी व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं से मिल से चीनी के दामों में हुई भारी कमी का लाभ तुरंत उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की अपील की है। सरकार ने चीनी मूल्य श्रृंखला के सभी हितधारकों से आगामी त्योहारों के दौरान चीनी और चीनी आधारित उत्पादों को उपभोक्ताओं की पहुंच के भीतर और किफायती बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का आह्वान किया। Sugar Price Decline

सरकार घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर कड़ी निगरानी रखना जारी रखेगी और उपभोक्ताओं के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण और अन्य उद्योगों की आवश्यकताओं के लिए चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार उचित उपाय करेगी। Sugar Price Decline

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News