RNT मेडिकल कॉलेज उदयपुर के बाल चिकित्सालय में सुपर सब स्पेशियलीटी का उद्घाटन
Udaipur Times, Udaipur News: रविन्द्रनाथ मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सालय में सोमवार को सुपर सब स्पेशियलियटी का उद्घाटन किया गया। जिकसे अन्तर्गत (पिडियाट्रीक कार्डियोलॉजी/न्यूरोलॉजी/ न्युनेटोलॉजी एवं मधुहारी क्लिनिक) का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रहाुल जेन, एवं चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ऑपथलमोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. बैरवा, कार्डियोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ. अर्चना गोखरू, न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. तरूण कुमार रलोत एवं शिशुरोग विभाग के नवनिर्वाचित संकाय सदस्यों को पगड़ी व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान शिशुरोग विभाग के समस्त चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बाल चिकित्सालय के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक अरोरा ने बताया की समस्त उदयपुर संभाग-चित्तौड़गढ, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सलुम्बर, सिराही व डुंगरपुर मेडिकल कॉलेज से मरीज रेफर होकर आते है इसलिये भविष्य में आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज एक रेफरल एवं ट्रेनिंग सेन्टर बन सकता है व इस सुपर सब स्पेशियलीटी के उद्घाटन से ज्यादा से ज्यादा मरीजो को इसका लाभ मिलेगा।
डॉ. विवेक अरोरा ने अपने विचार रखते हुऐ कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है कि बच्चे ही देश के भविष्य है उनका स्वास्थ्य ठीक रहे यही उद्वेश्य है। उन्होंने बताया की विभाग में न्युरो संबंधी उपचार डॉ. भुपेश जैन व नितु, कार्डियोलोजी संबंधी उपचार डॉ. राजेन्द्र चंदेल एवं डॉ. यामिनी खिची, न्युनेटोलोजी संबंधी डॉ. विवेक अरोरा, डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. निशान्त डांगी एवं मधुहारी क्लिनिक संबंधी कार्य डॉ. अनुराधा सनाढ्य व डॉ. नेहा आसोरा द्वारा संपादित किया जा रहा है।
इसके साथ ही बाल चिकित्सालय के 50 बेड नर्सरी में रोप स्क्रीनिंग एंड ट्रीटमेंट सेंटर भी शुरु किया गया जिसमे ऑपथलमोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. बैरवा व उनकी सहायक आचार्य डॉ. अनुश्री द्वारा नवजात शिशुओ का उपचार किया जायेगा। इससे पहले स्क्रीनिंग एंड ट्रीटमेंट ऑपथलमोलोजी विभाग में किया जाता था जिससे नवजात शिशुओ को असुविधा व कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था एवं इससे नवजात शिशुओ का शरीर का तापमान कम हो जाता था।
RNT कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन, एवं अधीक्षक डॉ. आर.एल.सुमन ने अपने संबोधन में इस कार्य हेतु राज्य सरकार द्वारा लिये गये निर्णय से जनसेवा के लिये पिडियाट्रीक कार्डियोलोजी व पिडियाट्रीक न्युरोलोजी को अच्छा बताया व कहा की राजस्थान के सभी महाविधालयों में से सबसे पहले इस महाविधालय में इसकी शुरुआत कि गई है। प्राचार्य महोदय ने बताया कि चीफ सेक्रेटरी के द्वारा इस संबंध में स्वयं संज्ञान लेते हुऐ आवश्यक निर्देश जारी किये गये जिससे संभाग के पिछड़े वर्ग व गरीब वर्ग के लोगो को इससे बहुत प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध करवाई जा सकेगी।