सलूंबर मे BAP के सुरेश सोनू बने जिला उप-प्रमुख

 | 
Suresh Sonu Salumbar Zila Up Pramukh

 

Udaipur Times, Salumbar Zila Up Pramukh Election: सलूंबर मे पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आज जिला उप-प्रमुख पद के लिए चुनाव मे भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सुरेश सोनू ने बीजेपी के हितेश कुमार सेवक को 3 वोटों से हराया।

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सुरेश सोनू 12 वोट मिले जबकि बीजेपी के हितेश कुमार सेवक को 9 वोट मिले।

इससे पूर्व कल सलूंबर जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की पुष्पा कुमारी मीणा ने 13 वोट हासिल कर बीजेपी की लीला मीणा को 5 वोटों से शिकस्त दी थी। हालांकि जिला परिषद मे बीजेपी को 9, कांग्रेस को 8 और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 4 सीट मिली थी ।

वहीं इससे पूर्व सलूंबर नगर परिषद मे मे भी बीजेपी को सबसे अधिक सीट मिली थी लेकिन सभापति के पद पर कांग्रेस ने बाजी मार ली थी ।  

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News