मुख्य अभियंता ने किया अन्नपूर्णा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण

खाना खा रहे लाभार्थियों से रसोईघर की व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता और मात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की

 | 
kitchen inspection

उदयपुर 21 जून 2024। राज्य सरकार के आदेशानुसार स्वायत शासन विभाग से मुख्य अभियंता (सिविल) मनोज सोनी ने शहर में संचालित अन्नपूर्णा रसोई घर का आकस्मिक निरीक्षण किया कर वहा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ सहायक अभियंता धर्मवीर देवल, जिला परियोजना अधिकारी ज्योति बाला पंवार आदि साथ में रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सोनी ने वहा खाना खा रहे लाभार्थियों से रसोईघर की व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता और मात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी अधिकारियों ने रसोई में हो रहे कार्यों की सहराना करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News