सुशीला कार्की बानी नेपाल की पहली महिला PM
नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडल ने सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई
13 सितंबर 2025। नेपाल के ज़ेन जी के आंदोलन के बाद नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई है। हलाकि वह अंतरिम प्रधानमंत्री बनी है।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडल ने सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई वहीँ नेपाल की वर्तमान संसंद को भंग कर 6 मार्च 2026 को चुनाव की घोषणा भी की।
फिलहाल सुशीला कार्की ने अकेले ही शपथ ली है। कयास लगाया जा रहा है की आज शनिवार को केबिनेट में 6 लोगो को और शामिल किया जा सकता है जिनमे नेपाल बिजली प्राधिकरण के पूर्व एमडी कुलमान घीसिंग, जेन जी के सदन गुरुंग और महाबीर पुत्र को शामिल किया जा सकता है।
आपको बता दे की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाली सुशीला कार्की ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने एमए की डिग्री हासिल की है। नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की के पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी नेपाली कांग्रेस के नेता थे।
उल्लेखनीय है इस सप्ताह की शुरुआत में नेपाल में जेन जी के आंदोलन से नेपाल में अराजकता का माहौल पैदा हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच दिन तक चले घटनाक्रम में काम से कम 50 लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। नेपाल के राजनैतिक नेताओं के भभ्रष्टाचार ने त्रस्त युवाओ में काफी समय से आक्रोश व्यापत था। और इसी बीच नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध ने आक्रोश को और भड़का दिया। पहले दिन शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन में नेपाली पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा आंदोलनकारी छात्रों पर गोलीबारी ने आग में घी का काम किया फलस्वररूप आंदोलन हिंसक हो उठा जिसमे कई नेताओ को भूमिगत होना पड़ा और देश में अराजकता की स्थिति पैदा है गई।
#Nepal #NepalPolitics #SushilaKarki #FirstWomanPM #NepalNews #NepalElections #GenZMovement #NepalUpdate #NepalCrisis #UdaipurTimes
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
