Rajsamand: निलंबित हुए पुलिसकर्मी की हृदय गति रुकने से मौत

भीलवाड़ा के व्यापारी की पूछताछ के बाद मौत के मामले में निलंबित किया था पुलिसकर्मी पूरन सिंह को   

 | 
rajsamand

राजसमंद में दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। पहली घटना में एक व्यापारी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में निलंबित हुए पुलिसकर्मी पूरन सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

व्यापारी की मौत

- राजसमंद के काकरोली थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में एक व्यापारी की तबीयत बिगड़ गई, जिसे आरके चिकित्सालय में एडमिट कराया गया।
- डॉक्टरों ने व्यापारी को हृदय गति रुकने के कारण कारण मृत घोषित कर दिया।
- परिजनों ने करीब 10 से 12 घंटे तक नाराजगी जताई और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
- पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने हेड कांस्टेबल पूरण सिंह और शक्ति सिंह, कांस्टेबल जगदीश और दुर्गेश को निलंबित कर दिया है।

निलंबित पुलिसकर्मी की मौत

- निलंबित पुलिसकर्मी पूरन सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
- राजपूत समाज ने आरके चिकित्सालय में विरोध प्रदर्शन किया।
- न्यायिक जांच जारी है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।