17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान
भीलवाड़ा की खबरे पढ़े Udaipur Times पर
Udaipur Times News भीलवाड़ा, 15 सितम्बर 2026
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशों की पालना में नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के तहत “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान आयोजित किया जाएगा। Bhilwara News
अभियान के तहत आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इनमें दीप प्रज्वलन, CTU की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यशाला, विद्यार्थियों को ठोस कचरा प्रबंधन (SWM) एवं इससे संबंधित सुविधाओं की जानकारी देना तथा सार्वजनिक स्थलों एवं सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई जैसी गतिविधियां शामिल हैं। Administrative News
इसी क्रम में “एक पेड़ मां के नाम” पहल के तहत पौधारोपण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी तथा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा गाइडलाइन के प्रथम चरण के तहत 17 सितम्बर से 22 सितम्बर 2026 तक नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। Swachta He Sewa
अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता कार्यों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।