दाऊदी बोहरा धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब उदयपुर पहुंचे

उदयपुर से गलियाकोट रवाना

 | 
Syedna Mufaddal Saifuddin

उदयपुर 20 मार्च 2023 । दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफूदीन साहब आज उदयपुर दौरे पर पहुंचे। जिसको लेकर उदयपुर में बोहरा समाज ने उनके स्वागत की तैयारी जोर शोर से की। धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के आने से पहले उदयपुर के बोहरवाड़ी, खांजीपीर में विशेष तैयार की गई।

Syedna Mufaddal Saifuddin

बोहरवाड़ी में सैयदना साहब की एक झलक पाने के लिए हज़ारो की संख्या में स्त्री पुरुष जमा हुए। 

Bohra Women

धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब आज सोमवार को दिन में डेढ़ बजे मुंबई से उदयपुर पहुंचे। उदयपुर एयरपोर्ट से बोहरवाड़ी के लुकमान मार्ग स्थित लुकमान जी साहब की दरगाह में ज़ियारत के पश्चात् खांजीपीर स्थित दरगाह में ज़ियारत के बाद डूंगरपुर के गलियाकोट लौट गए। 

syedna Mufaddal saifuddin

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमज़ान माह डूंगरपुर के गलियाकोट स्थित शहीद फखरुद्दीन साहब की मज़ार पर रमज़ान माह में मुकाम करेंगे। 

bohra woman

इस माह की 14 तारीख को दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) कोर्ट (अंजुमन) के सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें यूनिवर्सिटी का नया चांसलर चुना गया था। जहाँ वह अगले पाँच सालों तक इस पद पर रहेंगे। उन्होंने डॉ नजमा हेपतुल्ला का स्थान लिया था।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News