गड्ढों एवं खुले में कचरे वाले स्थान पर BJP का झंडा लगाकर प्रतीकात्मक विरोध किया

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ सोनी का अनूठा विरोध प्रदर्शन 

 | 
siddharth soni

उदयपुर 29 जुलाई 2024। शहर में सड़कों की दुर्दशा और खुले में पड़े कचरा के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ सोनी ने गड्ढों एवं खुले में कचरे वाले स्थान पर निगम व प्रदेश में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर प्रतिकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा शासित निगम में खुले में पड़ा कचरा लोगों की जान पर आफत बनता जा रहा है। जिन स्थानों पर कचरा पड़ा रहता है, वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। मानसून में यह स्थिति और भी विकट हो जाती है, जब कचरे में पानी जमा हुआ रहता है।

इस संबंध में कई बार निगम से अनुरोध किया गया कि खुले में कचरे वाले स्थान पर एक बार पुन: कंटेनर स्थापित कर दिया जाए, ताकि शहर की यह दुर्दशा नहीं हो, लेकिन निगम के कर्ताधर्ता कोई ध्यान नहीं देते हैं।

शहर में कई स्थानों पर कचरा एकत्र करने वाली गाड़ी सुबह 5 से 6 बजे के बीच आती है, तब अधिकांशत घर बंद होते हैं। ऐसे में बाद में लोग घर का कचरा बाहर खुले में फेंकने पर मजबूर है। अगर निगम ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो पूरे शहर में प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस अभियान मे आदित्य शर्मा ,हृदांशु जैन ,सारंग शर्मा ,प्रतीक जेठी और निर्मल प्रजापत शामिल रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News