राजस्थान मे यहाँ बना 17.20 लाख रुपये से सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट

 | 
Syhtnetic Baskeball Court

 

Udaipur Times, Synthetic Basketball Court: राजस्थान के अलवर जिले के कॉमर्स कॉलेज मे 17.20 लाख रुपए की राशि से निर्मित सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने किया।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देश के भविष्य का निर्माण पुस्तकालय और खेल मैदानों से बनता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ई-लाइब्रेरियों की स्थापना कराने के साथ-साथ अलवर सांसद खेल उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलवर में कुश्ती व हॉकी के एस्ट्रॉट्रफ के साथ एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रेक का काम पूरा हो गया है। आने वाले समय में खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु निरन्तर काम किए जाएंगे। 

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट में कन्या विद्यालय की घोषणा की गई, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, शीघ्र ही उसका लोकार्पण होगा। 

ये होंगे विकास कार्य

कार्यक्रम में केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार करने के उद्देश्य से राजकीय वाणिज्यि महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार कमरों का निर्माण कराने एवं पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की। वहीं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय में कक्षों निर्माण का निर्माण कराने के साथ इंडोर ऑडिटोरियम बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीडी कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधाओं में इजाफा करने हेतु कॉलेज परिसर में विधायक निधि कोष से पानी की बोरिंग कराई गई है व इंडोर बैडमिंटन कोर्ट यथाशीघ्र बनाया जाएगा। 

इस अवसर पर महापौर सुमनलता अग्रवाल सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, विद्यार्थी एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News