ताराचंद मीणा होंगे उदयपुर के नए कलेक्टर

वर्तमान कलेक्टर चेतन राम देवड़ा आबकारी आयुक्त होंगे 

 | 
Tarachand Meena Udaipur District Collector Who is the Collector of Udaipur Udaipur Collector Name


उदयपुर 16 जनवरी 2022 ।  प्रदेश सरकार के संयुक्त शासन सचिव ने डॉ रविंद्र गोस्वामी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियो के तबादलों की सूची जारी की है।  

नए आदेश के तहत आईएएस ताराचंद मीणा उदयपुर के नए कलेक्टर होंगे। वर्तमान कलेक्टर चेतन राम देवड़ा आबकारी विभाग में आयुक्त होंगे।  नए कलेक्टर ताराचंद मीणा इससे पूर्व में चित्तौड़गढ़ जिले के कलेक्टर पद पर तैनात थे। आबकारी विभाग के वर्तमान आयुक्त डॉ जोगाराम जयपुर स्वायत्त शासन विभाग में सचिव पद संभालेंगे।  

राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूचि में 52 आईएएस अधिकारियो का फेरबदल किया गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News