स्टार्टअप पर कर राहत व आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स पर हुआ मंथन

मुख्य अतिथि आईसीएआई की सेन्ट्रल कोन्सिल सदस्य अभय कुमार छाजेड़ व विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर गौरव वल्लभ थे
 | 
icai

उदयपुर। भारतीय सीए संस्थान की उदयपुर शाखा द्वारा चैट जीपीटी आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स एप्लीकेशन व स्टार्टअप को कर छूट के प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि आईसीएआई की सेन्ट्रल कोन्सिल सदस्य अभय कुमार छाजेड़ व विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर गौरव वल्लभ थे।

छाजेड़ ने आईसीएआई की स्थापना के चल रहे 75 वें वर्ष में लिये गये विभिन्न निर्णय व किये गये कार्यो की जानकारी दी और सीए कोर्स में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन से भी अवगत कराया। मुबंई से आये वक्ता सीए आदर्श मादरेचा ने चैट जीपीटी के दिन-प्रतिदिन के सीए ऑफिस कार्यो में उपयोगिता बतायी व इसके माध्यम से कार्यो की सरलता व प्रभावपूर्ण होने की जानकारी दी व उपयोग करने के तरीके बतायें।

द्वितीय सत्र में मुबंई से आये सीए मुदित भंसाली ने स्टार्टअप कम्पनी बनानें की प्रणाली, स्टार्टअप को होने वाले कर छूट के प्रावधानों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में केन्द्र सरकार के प्रोत्साहन से स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि होगी और सीए के कार्य के लिये दायरा बढ़ेगा।

प्रारम्भ में शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में आभार सचिव राहुल माहेश्वरी ने ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष सीए रौनक जैन, सदस्य सीए प्रतिभा जैन, सीए हितेश भदादा, सीए चिराग धर्मावत मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News