[Photos] यौमे आशूरा पर निकला ताज़ियो की जुलुस

अकीदतमंदो ने रखे रोज़े, जगह जगह सबीले 

 | 
Taziya Procession Udaipur

उदयपुर 7 जुलाई 2025। इस्लाम के पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब (स.अ.व.) के नवासे, हज़रत अली (अ.स.) और सैय्यदा फातिमा (अ.स.) के बेटे इमाम हुसैन (अ. स.) और उनके 72 साथियो की शहादत की याद में यौम ए आशूरा पर शहर के मुस्लिम समुदाय ने हर साल की तरह रविवार 6 जुलाई को ताज़ियो का जुलुस निकाला।

Taziya Procession Udaipur

यौमे आशूरा पर समुदाय के अकीदतमंदो ने रोज़े भी रखे वहीँ जुलुस के मार्ग में जगह जगह इमाम हुसैन की याद में सबीले भी लगाई गई जिसमे पानी, शर्बत और तबर्रुक तकसीम किये गए। 

Taziya Procession Udaipur

शहर से सुबह से शाम तक 30 से अधिक ताज़िये निकाले गए जिन्हे सांकेतिक तौर पर ठंडा किया गया। 

Taziya Procession Udaipur

जुलुस में बड़ी पल्टन, अलीपुरा और धोली बावड़ी के तीन बड़े बड़े ताज़ियो के साथ साथ विभिन मोहल्लो गोसियां कॉलोनी, आयड़, कारवाड़ी, महावतवाड़ी, नूर नगरी, सिलावटवाड़ी, खेरादीवाडा, कुंजरबाडी, कोठियों की गवाड़ी, मोचीवाड़ा, बड़ा बाजार, पटेल सर्कल समेत कई मोहल्लो के ताज़िये भी शामिल रहे। 

Taziya Procession Udaipur

ताज़िया जुलुस में ताज़ियो के साथ अलम और छड़िया भी निकाली गई. जुलुस में युवा या हुसैन या अली के नारे लगाते हुए चल रहे।  इस दौरान युवाओ का जोश चरम पर रहा।  

Taziya Procession Udaipur

जहाँ जुलसू के दौरान ही अक़ीदतमंदो ने अपने रोज़े भी इफ्तार किये। वहीँ कई मस्जिदों में मोहल्लो में मिलाद, मजलिस और तकरीर का दौर भी चला।    

Taziya Procession

Taziya Procession Udaipur

Taziya Procession Udaipur

Taziya Procession Udaipur

Taziya Procession Udaipur

Taziya Procession Udaipur

Taziya Procession Udaipur