टी मर्चेेन्ट एसोसिएशन ने कृषक कल्याण फीस हटाने की मांग
उदयपुर 7 मार्च 2026 । सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने शनिवार को जिला परिषद स्थित सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई की जिसमें उदयपुर टी मर्चेेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीलाल ओस्तवाल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार जैन व सदस्यों ने सांसद से मुलाकात कर राज्य में चाय-पत्ती पर लगाए गए कृषक कल्याण फीस 0.50 प्रतिशत को हटाने की मांग की।
प्रतिनिधियों ने बताया कि कृषि विपणन निदेशालय, जयपुर के 16 सितंबर 2025 के आदेश के अनुसार चाय पत्ती पर कृषक कल्याण फीस 0.50 प्रतिशत वसूलनी बताकर मण्डियों में अधिकारियों को इस बारे में कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चाय को आम गरीब आदमी का पेय पदार्थ स्वीकार करते हुए इस पर कृषि मण्डी शुल्क जो कि प्रस्तावित किया गया था, उसे स्थगित कर दिया गया था, जो आज तक यथावत जारी है। चाय पत्ती का राजस्थान में उत्पादन या प्रोसेस नहीं होता है तथा जिस राज्य में चाय पत्ती की खेती की जाती है, वहां पर भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया गया है।
राजस्थान के अन्य सटे प्रदेशों में कहीं भी चाय पत्ती पर 5 प्रतिशत जीएसटी के अलावा अन्य टेक्स आरोपित नहीं है। इससे दूसरे राज्यों से यहां सीधे चाय की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और यहां की जीएसटी रेवेन्यू पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
#Udaipur #RajasthanNews #TeaTraders #TeaMerchants #MannalalRawat #UdaipurBusiness #RajasthanBusiness #GSTNews #TeaTax #LocalNewsUdaipur #RajasthanEconomy
