स्कूल जा रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

हादसे में दौरान सिर पर लगी गंभीर चोट 

 | 
अमृतलाल अहारी
अमृतलाल अहारी पेशे से शिक्षक थे जो कि खेरवाड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कॉमर्स पढ़ाते थे

उदयपुर 6 जनवरी 2022 । जिले के खेरवाड़ा कस्बे के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी लेक्चरर अमृतलाल अहारी की आज सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई।  हमेशा की तरह गुरुवार को अमृत लाल अहारी बाइक से स्कूल के लिए घर से निकले थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना दर्दनाक था की हादसे में प्रोफेसर का सर फट गया जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गयी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह 7.15 बजे खेरवाड़ा उपखण्ड के उपला थूरिया नेशनल हाइवे 927 पर घटित हुआ। दरअसल हादसे की चपेट में आये रेलगांव निवासी अमृतलाल अहारी पेशे से शिक्षक थे जो कि खेरवाड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कॉमर्स पढ़ाते थे।  

बावलवाड़ा थानाधिकारी सकाराम ने बताया की सड़क हादसे की सुचना मिलते ही जाब्ते के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।  जिसके बाद मृतक के शव को खेरवाड़ा मॉर्चरी में रखवाया।  

वही दूसरी और सुचना की खबर मिलते है स्कुल के प्रधानाचार्य कमला परमार सहित स्कूल के अन्य अध्यापको ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए दुःख जताया।  पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश में जुट चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News