हजरत इमरत रसूल शाह बाबा का 136वां तीन दिवसीय उर्स कल से
हजरत इमरत रसूल शाह बाबा का 136वां तीन दिवसीय उर्स आज से
Udaipur Times News,Religious News, उदयपुर, 13 अगस्त 2026 - शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह हजरत इमरत रसूल शाह बाबा (रहमतुल्लाह अलैह) का 136वां तीन दिवसीय उर्स 14, 15 व 16 अगस्त को पूरे अकीदत, एहतराम और रूहानी माहौल के साथ मनाया जाएगा। उर्स-ए-मुबारक के चलते दरगाह कमेटी की ओर से तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं रूहानी कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे।
दरगाह कमेटी के सदर हाजी सरवर खान व सेकेट्री शादाब खान ने बताया कि उर्स मुबारक की शुरुआत शुक्रवार 14 अगस्त को बाद नमाज-ए-असर शाम 6 बजे परचम कुशाई की रस्म के साथ होगी व दरगाह कमेटी व जायरिनों की ओर से चादर शरीफ, फूल व इत्र पेश किया जाएगा। वहीं रात्रि बाद नमाज-ए-इशा 9ः30 बजे से महफिले मिलाद का आयोजन होगा, जिसमें उलमा-ए-किराम व मुकामी नातख्वां हजरात बारगाह-ए-रिसालत में नात-ओ-मनकबत व सलातो-सलाम का नजराना पेश करेंगे।
दरगाह कमेटी के प्रवक्ता मोहसिन हैदर ने बताया कि उर्स के दूसरे दिन शनिवार 15 अगस्त को बाद नमाज-ए-इशा रात्रि 9ः30 बजे से महफिले समां कव्वाली का शानदार आयोजन किया जाएगा। Urs Mubarak Imrat Rasul Shah Baba
जिसमें कव्वाल हजरात अपने सूफियाना कलाम और मनकबत के जरिए बुजुर्गाने दीन की शान में अकीदत के फूल पेश करेंगे।
उर्स के तीसरे एवं अंतिम दिन रविवार 16 अगस्त को सुबह 9 बजे कुरआन ख्वानी का आयोजन होगा व दोपहर बाद नमाजे जोहर महफिले समां कव्वाली का आयोजन किया जाएगा व कुल की रस्म, फातिहा व दुआ मगरिब की नमाज से पहले की जाएगी। Udaipur News
इस अवसर पर कमेटी के सदर हाजी सरवर खान, सेक्रेट्री शादाब खान, नायब सदर मुबारिक हुसैन, पूर्व सदर मुहम्मद युसुफ, एडवोकेट कमर हुसैन, इमरान खान, मुबीन खान, एडवोकेट तौकीर रजा, शब्बीर हुसैन, अमजद खान, फिरोज खान, शराफत हुसैन सहित कमेटी के अन्य मेम्बरान मौजूद रहेंगे।
