हजरत अजमेरी बेग शाह साहब का कुल की फातिहा के साथ 258 वां उर्स सम्पन्न

देश में अमन - चैन की दुआ मांगी

 | 
Urs Mubarak Hazrat Ajmeri Baig Shah Baba Udaipur

Udaipur Times News - उदयपुर नवंबर 2026 । सूरजपोल स्थित मकबरा सिंधियान मस्जिद कब्रिस्तान में हजरत अजमेरी बेग उर्फ मलंग शाह बाबा का 258 वां दो दिवसीय उर्स मकबरा सिंधियान मस्जिद कबिस्तान कमेटी,अब्बा हूजूर लंगर खाना कमेटी की ओर से हजरत अजमेरी बेग उरफ मंलग शाह बाबा दरगाह कमेटी के सहयोग से शुक्रवार को कुल की फातिहा के साथ उर्रस का समापन हुआ।

इस अवसर पर देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ मांगी । दोपहर महफिल ए मिलाद का आयोजन हुआ । जिसमे मशहूर नातख्वाओं ने शिरकत की।

 पीर सय्यद गुलाम हुसैन शाह जिलानी (बाड़मेर),सूफी निसार अहमद,मौलाना आफताब ,मौलाना महबुबुर्रहमान रज़वी ,मौलाना सोबदार आलम सहित कमेटियों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या महिलाएं,पुरुष,अकीदतमंद मौजूद थे ।

उर्स संयोजक अब्दुल लतीफ़ मंसूरी ने बताया कि देर रात दरगाह पर गुस्ल हुआ। शुक्रवार को दोपहर में महफ़िल ए मिलाद ,तकरीर का आयोजन हुआ । जिसमें काफी संखया जायरीनों ने शिरकत की ।

सहायक मीडिया प्रभारी अब्दुल अजीज सिंधी ने बताया कि शुक्रवार को मकबरा सिंधियान मस्जिद कब्रिस्तान इंतेजामिया कमेटी,अब्बा हुजूर लंगर खाना कमेटी सूफी मोहम्मद नजीर अहमद कादरी नूरी सहित हजरत मस्तान शाह बाबा दरगाह की ओर से बाबा साहब की दरगाह पर चादर शरीफ पेश की ।

शुकवार दोपहर 2.30 सिंधी मुस्लिमयान कौम की ओर से बाबा साहब की दरगाह पर चादर शरीफ पेश की ।

शाम को कुल की रस्म अदा की व सल्लातो- सलाम पेश किया । जिसमें देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआं होगी।

जायरीनों के लिए लंगर की व्यवस्था हुई ।

उर्रस के अवसर पर पीर सय्यद गुलाम हुसैन शाह जिलानी ( बाड़मेर) , रमजान अली शाह ( पटुकला), अब्दुर्रहीम अकबरी, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी बाड़मेर,नातखांआओ ने शिरकत की
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News