शनिवार को उदयपुर मे निकली 9 किलोमीटर लंबी कावड़ यात्रा

मार्ग में शिवभजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा

 | 
Kawad Yatra Udaipur

Udaipur Times News, Kawada Yatra Udaipur- उदयपुर 8 अगस्त 2026 - शनिवार को उदयपुर मे गंगू कुंड से महाकालेश्वर मंदिर तक एक भव्य कावड़ यात्रा । इस यात्रा महाकाल कांवड़ यात्रा में करीब 1700 कांवड़िए शामिल हुए।

करीब 9 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से शहर गुंजाए मान रहा । यात्रा का शुभारंभ गंगू कुंड पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद कांवड़ियों ने पवित्र जल कांवड़ में उठाया और महाकालेश्वर मंदिर की ओर प्रस्थान किया। Kawad Yatra Udiapur

यात्रा में महिलाओं, पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भी भाग लिया।

कांवड़ यात्रा गंगू कुंड से रवाना होकर आयड़, सूरजपोल बापू बाजार, देहलीगेट, हाथीपोल, घंटाघर और जगदीश चौक होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।

मार्ग में शिवभजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा, शहरवासियों ने जगह-जगह कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया । Udaipur News

विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत एवं प्रसाद  की व्यवस्था की गई। कांवड़ियों के उत्साह और शहरवासियों की श्रद्ध ने पूरे मार्ग को शिव-मय बना दिया, महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने गंगू कुंड से लाए पवित्र जल से भगवान महाकाल को जलाभिषेक किया।

इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख- समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News