राजस्थान मे संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती की आवेदन तिथि अन 28 अक्टूबर तक

 | 
Rajasthan Contractual Senitation Worker

 

Udaipur Times,  स्वायत्त शासन विभाग द्वारा संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। शासन सचिव रवि जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

राज्य की 183 नगरीय निकायों में राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022 एवं यथा संशोधित नियमों के अंतर्गत 24,752 रिक्त पदों पर संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 दिनांक 27 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। इसके तहत अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पूर्व में 13 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इससे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

स्वायत्त शासन विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News