उदयपुर न्यायालय परिसर की अव्यवस्थाओं एवं न्य कोर्ट परिसर हादसे को लेकर बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग एवं संभावित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया

 | 
Bar Association Udaipur

 

Udaipur Times News, Legal News, Bar Association Udaipur,उदयपुर 17 सितंबर 2026 । बार एसोसिएशन उदयपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में माननीय मुख्य न्यायाधिपति संजय अग्रवाल एवं न्यायाधिपति विनीत जी माथुर, हाई कोर्ट रजिस्ट्रार चंचल मिश्रा से मुलाकात कर उदयपुर न्यायालय परिसर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं 14 सितम्बर को न्यू कोर्ट परिसर की भवन संरचना गिरने से हुए हादसे के संबंध में विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया। Rajasthan High Court News 

प्रतिनिधिमंडल ने न्यू कोर्ट परिसर में हुए हादसे को गंभीरता से रखते हुए भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण कार्य की निगरानी तथा संबंधित अधिकारियों, अभियंताओं एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। Legal News Udaipur 

प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग एवं संभावित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही उदयपुर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को आ रही विभिन्न समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया।

इनमें पार्किंग व्यवस्था, अधिवक्ता चैंबर, टॉयलेट-बाथरूम, महिला कॉमन रूम तथा अधिवक्ताओं के लिए स्थायी शेड सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को सुचारू रूप से न्यायिक कार्य करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है तथा वर्तमान अव्यवस्थाओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। Bar Association Udaipur 

माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल एवं न्यायाधिपति कुलदीप माथुर ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर अधिवक्ताओं को राहत प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर, सचिव आशीष कुमार कोठारी, वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी, तथा बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य रतन सिंह राव एडवोकेट ओजस शाकद्वीपी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News