भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह 25 नवम्बर को उदयपुर में
देशभर के वेद विद्वानों एवं संस्थानों को किया जाएगा सम्मानित
Udaipur Times News, Ved Puraskar, उदयपुर 24 नवंबर 2026। सिंघल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा स्वर्गीय अशोकजी सिंघल की स्मृति में प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित भारतात्मा वेद पुरस्कार का आयोजन 25 नवम्बर 2026 को उदयपुर में किया जाएगा।
इस अवसर पर देशभर के उत्कृष्ट वेद विद्वानों, वेद विद्यार्थियों एवं वेद संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा। भारतात्मा वेद पुरस्कार का प्रमुख उद्देश्य वैदिक परम्परा के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियो एवं संस्थानों की उत्कृष्टता को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इसे वैदिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों में से एक
माना जाता है। Singhal Foundation
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष चार श्रेणियों में प्रदान किया जाता है - उत्तम वेद विद्यार्थी, आदर्श वेदाध्यापक, उत्तम वेदविद्यालय और वेदार्पित जीवन पुरस्कार। इन श्रेणियों में क्रमशः 3 लाख, 5 लाख, 7 लाख और 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है ।
वर्ष 2017 में स्थापित भारतात्मा वेद पुरस्कार के प्रथम संस्करण से ही यह सम्मान प्रतिवर्ष प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2026 में इस पुरस्कार के दसवें संस्करण के लिए देशभर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। Udaipur News
इस वर्ष पुरस्कार वितरण समारोह 25 नवम्बर 2026 को सायं 5:30 बजे, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज सभागार, उदयपुर में आयोजित होगा। समारोह में संत श्री गोविन्ददेव गिरिजी का सान्निध्य प्राप्त होगा तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य वैदिक ज्ञान परम्परा के प्रति समाज में सम्मान और जागरूकता बढ़ाना तथा इस महान परम्परा को आगेबढ़ाने वाले साधकों एवं संस्थानों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।