सेमारी CHC में बिना शवगृह के रात भर रखा रहा शव

लिखित सूचना के बावजूद पुरानी इमारत में रखा शव, पोस्टमार्टम के समय मिले कीड़े
 | 
Gautam Dak inaugurates cooperative supermarket in Salumber

सलूंबर, 11 अक्टूबर 2025। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमारी में मोर्चरी की सुविधा नहीं होने के बावजूद पुलिस विभाग द्वारा रात के समय शव को पुराने भवन में रखने का मामला सामने आया है।

मृतका नर्वदा पत्नी डूंगर लाल मीणा निवासी बिच फला लिम्बडी का शव 9 अक्टूबर की रात पुलिस द्वारा बिना सूचना पुराने भवन में रख दिया गया।

पूर्व में भी CHC प्रशासन की ओर से थाना अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था कि संस्थान में मोर्चरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और शव को यहां नहीं रखा जाए, इसके बावजूद शव को पुराने भवन में रखा गया।

10 अक्टूबर को पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए दोपहर 12:15 बजे डॉ. अंकित कुमार धाकड़ को बुलाया। डॉक्टर जब पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे तो शव और चेहरे पर कीड़े-मकौड़े पाए गए।

बाद में स्वीपर द्वारा सफाई करवाई गई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। डॉ. धाकड़ ने स्पष्ट किया कि मृतका के किसी भी अंग पर चूहे के काटने के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News