Udaipur News: निगम ने फिर हटाए अस्थायी अतिक्रमण

यातायात व्यवस्था में बाधक हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ निगम की सख्त कार्यवाही

 | 
Municipal corporation workers removing temporary encroachments from Surajpol to Dhanmandi area in Udaipur to improve traffic movement and public convenience.

उदयपुर 27 मई 2026  - नगर निगम द्वारा बुधवार को शहर में फिर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ की गई है । निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर सूरज पोल से लगाकर धान मंडी क्षेत्र के सभी अतिक्रमण को हटाकर वाहनों के आवागमन में हो रही समस्या से राहत पहुंचाई है । नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि नगर निगम द्वारा कई बार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

लंबे समय तक निगम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

लेकिन कुछ समय से कार्रवाई नहीं होने पर शहर में फिर से कई स्थानों पर पुनः लोगों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण करना शुरू कर दिया गया, इसी के रोकथाम हेतु बुधवार को निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

निर्देश की पालना में डांगी द्वारा सूरजपोल से बापू बाजार, देहली गेट होते हुए मंडी की नाल तक जितने भी अतिक्रमण किए गए उन्हें हटाया गया। नगर निगम टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान 2 ठेला गाड़ी, 2 कूलर, 1 कंप्रेसर, 4 बैंच, 8 स्टेंडिं को जब्त किया गया है।

आयुक्त की अपील। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने एक बार फिर शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि शहर वासी अपने आवास या व्यापारिक प्रतिष्ठान के बाहर किसी भी प्रकार का कोई भी अतिक्रमण नहीं करें। आपके किए अतिक्रमण के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है जिससे शहर वासियों को भारी समस्या होती है। अतः किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं कर निगम को सहयोग करें।

#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #TrafficUpdate #MunicipalCorporation #EncroachmentRemoval #CityDevelopment #UrbanManagement #PublicSafety #Surajpol #Dhanmandi #CivicAction #IndiaNews #StreetManagement #TrafficRelief

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News