तीसरी लहर ने बच्चों को प्रभावित किया तो देश नहीं करेगा माफ- CM गहलोत

केंद्र अधिकाधिक वैक्सीन दे

 | 
ashok gehlot

वैक्सीन की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र को चेतावनी दी 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीसरी लहर को लेकर बेहद चितिंत है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री का कहना है कि राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन किया जाए। 

राज्य सरकार ने 18 से 44 उम्र वालों के लिए 1 करोड़ डोज के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को ऑर्डर दे रखा है, लेकिन वहां से अभी करीब 16 लाख ही डोज मिले हैं। करीब 3.25 करोड़ युवा आबादी को वैक्सीनेशन के दोनों डोजेज लगाने के लिए 7 करोड़ के आसपास डोज चाहिए। 

राज्य सरकार ने वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर भी किया, लेकिन अब तक वहां से भी स्थिति साफ नहीं हुई है कि कब कितनी वैक्सीन कौन सी कंपनी देगी। वैक्सीन की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र को चेतावनी दी है। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मिडिया पर तीन ट्वीट करके कहा है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को आंकडे़बाजी छोड़कर राज्यों को अधिकाधिक वैक्सीन उपलब्ध करना सुनिश्चित करना चाहिए। यदि तीसरी लहर ने बच्चों को प्रभावित किया तो देश कभी माफ नहीं करेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News