Chittorgarh: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला कलक्टर ने निंबाहेड़ा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हेलीपैड, मूर्ति अनावरण एवं सभा स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

 

 

Udaipur Times News,चित्तौड़गढ़, 13 अगस्त 2026

1. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला कलक्टर ने निंबाहेड़ा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं मुख्यमंत्री की 16 अगस्त को निंबाहेड़ा में प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को निंबाहेड़ा पहुंचकर हेलीपैड, मूर्ति अनावरण स्थल एवं मुख्य सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। Chitorgrh News

जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि माननीय अतिथियों की प्रस्तावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण एवं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने हेलीपैड, सभास्थल, आवागमन, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि यात्रा के दौरान आमजन एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं पुख्ता रखी जाएं तथा संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। Home Minister Visit at Chittorgarh

इस दौरान आबकारी अधिकारी उदयपुर प्रभा गौतम, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

2. स्वामित्व योजना में लापरवाही पर दो ग्राम विकास अधिकारियों को 16 सीसीए के तहत चार्जशीट

स्वामित्व योजना केन्द्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना एवं बजट घोषणा में सम्मिलित महत्वपूर्ण योजना है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन के तहत भारतीय सर्वेक्षण विभाग, जयपुर द्वारा जिले के राजस्व ग्रामों के मैप-1.0 जमा कराने के लिए निर्धारित दिनांक तय की गई थी। जिला परिषद चित्तौड़गढ़ एवं संबंधित पंचायत समिति भदेसर द्वारा आदेश जारी कर संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर मैप-1.0 जमा कराने के लिए पाबंद किया गया था। Government Schemes 

इसके बावजूद  घनश्याम रेगर, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बानसेन एवं  संदीप सिपानी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत लेसवा द्वारा भारतीय सर्वेक्षण विभाग, जयपुर में निर्धारित दिनांक को उपस्थित होकर मैप-1.0 जमा नहीं कराया गया।

इस प्रकार स्वामित्व योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर दोनों ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत चार्जशीट जारी की गई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद चित्तौड़गढ़ ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा निर्धारित समयसीमा की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जिम्मेदार कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News