खाद्य सुरक्षा भाग की कार्रवाई 136 टीन मावा और हजारों किलो संदिग्ध मिठाइयां जब्त

नमूने असुरक्षित पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी

 | 
Special Drive by Medical and health Department Udaipur

 

Udaipur Times News Illicit Mawa seized, उदयपुर 6 नवंबर 2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि त्योहारों के सीजन से पहले उदयपुर में स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान की टीम ने सुबह करीब 5 बजे एक ट्रेवल्स एजेंसी पर बस से उतारे जा रहे 136 टीन मावे और हजारों किलो संदिग्ध मिठाइयों को जब्त किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। Udaipur News

जब्त किए गए माल में फीका और मीठा मावा के 136 टीन, डिलीशियस स्वीट्स कृष्णा ब्रांड के 35 बैग, करीब 1080 किलो कृष्णा हलवा, श्याम स्वीट्स के 10 बैग और गौरी नंदन हलवा के 20 कार्टून शामिल हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मावा और मिठाइयां बीकानेर और गुजरात के अहमदाबाद से उदयपुर में त्योहारों के दौरान बिक्री के लिए लाई जा रही थीं। विभाग की टीम ने सभी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाऐ।

नमूने असुरक्षित पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगीनमूने असुरक्षित पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। Special Drive for Food Safety

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजीत, भूमिका और मोनिका थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने बाबूजी मिष्ठान भंडार से मिल्क केक और जगदीश मिष्ठान भंडार से अलवर पाक के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाऐ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News