उदयपुर, 15 सितम्बर। डूंगरपुर जिले के साबला क्षेत्र से रेस्क्यू किए गए घायल पैंथर का बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय उदयपुर में उपचार कर सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भेजा गया।
उपनिदेशक पशुपालन डॉ सुरेश चंद्र जैन ने बताया कि वन नाका साबला से घायल पैंथर को रेस्क्यू कर वनपाल हेमेंद्रसिंह चुण्डावत, होमगार्ड यादवेंद्रसिंह, पशु प्रेमी प्रणव सोनी उदयपुर चेतक सर्कल स्थित पशु चिकित्सालय में लेकर आए।
यहां डॉ जीवनकुमारी गोयल के निर्देशानुसार डॉ राजेंद्र कुमार मेघवाल ने पशु परिचर मोहनसिंह पंवार, बाबूलाल चौहान सहित टीम के सहयोग से उपचार किया।उपचार के बाद पैंथर की स्थित सामान्य है तथा उसे सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क भेजा गया है।
#UdaipurNews #WildlifeRescue #Panther #SajjangarhBiologicalPark