अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ नगर निगम ने शुरू की सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े सभी ठेले किए जब्त
महापौर पारस सिंघवी की अपील, यातायात व्यवस्था और शहर की सुंदरता से कोई समझौता नहीं, अवैध ठेले लगाने वालों को उठाना पड़ेगा नुकसान
Udaipur Times News, Municipal Corporation Udaipur, उदयपुर 14 नवंबर 2026 । शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत दिलाने तथा शहर की सुंदरता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम उदयपुर द्वारा शनिवार को अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए ठेलों को हटाते हुए उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की।
निगम महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर शहर के सूरजपोल, अस्थल मंदिर चौराहा, उदयपुर हॉस्पिटल, आइस फैक्ट्री के आसपास क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। Udaipur News
इन सभी स्थानों पर सड़क किनारे एवं सार्वजनिक आवागमन के रास्तों पर अवैध रूप से खड़े किए गए ठेलों को हटाया गया। निगम की टीम ने मौके पर मौजूद अवैध ठेलों को जब्त कर लिया। इन ठेलों के कारण आम नागरिकों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कई स्थानों पर ठेले सड़क के किनारे इस तरह खड़े किए जा रहे थे, जिससे यातायात बाधित होने के साथ ही बाजारों में अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी।
महापौर पारस सिंघवी ने एक बार फिर शहर के सभी ठेला संचालकों से अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक सड़कों, चौराहों एवं आवागमन के रास्तों पर अवैध रूप से अपने ठेले नहीं लगाएं। Action against Vendors
नगर निगम द्वारा पूर्व में भी लगातार समझाइश एवं चेतावनी दी गई है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।
महापौर ने स्पष्ट किया कि उदयपुर शहर की यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सुंदरता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
आमजन की सुविधा सर्वोपरि है और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने वालों के प्रति निगम किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतेगा। उन्होंने कहा कि अवैध ठेला लगाने वाले संचालक स्वयं अपने आर्थिक नुकसान के जिम्मेदार होंगे, क्योंकि कार्रवाई के दौरान उनके ठेले जब्त किए जाएंगे और उन्हें अन्य नियमानुसार कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है। Municipal Corporation Udaipur
महापौर पारस सिंघवी ने ठेला संचालकों से अपील की कि वे नगर निगम के नियमों का पालन करें और निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। Udaipur Mayor in Action
कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री विजय जैन राहुल मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।