MLSU मे करीब 4 महीने पीछे हुआ नया सेशन

यूजी के परिणाम में देरी से अटकी प्रवेश प्रक्रिया

 | 
MLSU

Udaipur Times News, Education News, उदयपुर  26 अक्टूबर 2026 -  विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश चंद्र डागा ने प्रवेश प्रक्रिया में देरी की वजह यूजी तृतीय वर्ष के परिणाम देर से जारी होना बताया है। उनका कहना है कि इस कारण सभी विश्वविद्यालयों में पीजी प्रवेश प्रभावित हुए हैं। उन्होंने जल्द ही सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।

अब 2 से 11 नवंबर तक दिवाली की छुट्टियां रहेंगी, जिससे 15 नवंबर के बाद ही नियमित पढ़ाई शुरू हो पाएगी। आधा सत्र बिना पढ़ाई के ही निकलने से छात्रों की 2 साल की पीजी डिग्री 3 साल में पूरी होने का खतरा खड़ा हो गया है। Education News 

वहीं यूनिवर्सिटी के कुलगुरू प्रो कैलाश चंद्र डागा का कहना है कि यूजी थर्ड.ईयर के रिजल्ट देरी से आने की वजह से पीजी एडमिशन  में देरी हुई। सभी विश्वविद्यालयों में यही स्थिति है। जल्द सुखाड़िया में यह प्रोसेस पूरा करेंगे।

नए कुलगुरु के कार्यकाल में भी व्यवस्था पर सवाल
प्रो. कैलाश चंद्र डागा ने 14 मई को कुलगुरु का पद संभाला था। उनके कार्यकाल के पांच महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय की प्रवेश और परीक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। Udaipur News

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रवेश प्रक्रिया में लगातार देरी होने से पीजी में विद्यार्थियों की रुचि प्रभावित हो सकती है। छात्रों को आशंका है कि यदि नियमित पढ़ाई समय पर शुरू नहीं हुई तो या तो डिग्री पूरी होने में देरी होगी या फिर पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए परीक्षाएं जल्दबाजी में आयोजित करनी पड़ सकती हैं।

ऐसे में विश्वविद्यालय के सामने चुनौती है कि प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी करने के साथ-साथ शैक्षणिक कैलेंडर को भी व्यवस्थित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और डिग्री की अवधि प्रभावित न हो। University News Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News