खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार
हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए
Udaipur Times News, Road accident,खेरवाड़ा 13 नवंबर 2026 - कस्बे में नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें खेरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसा रात करीब 10 बजे नवजीवन हॉस्पिटल के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, कार अहमदाबाद से उदयपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के बोनट का आधे से ज्यादा हिस्सा ट्रेलर के अंदर फंस गया। Road Accident
हादसे में अफजल भाई पुत्र असलम भाई, हसबुद्दीन पुत्र मुस्लिम भाई और जाहियाबाज पुत्र अब्दुल भाई, तीनों निवासी अहमदाबाद घायल हो गए। सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। Udaipur News
ट्रेलर के नीचे फंसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर सड़क किनारे किया गया। हादसे के चलते कुछ देर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कर सुचारू करवाया।