झपकी आने से ट्रेलर अंडरब्रिज के ओवरहेड से टकराया यातायात बाधित

सुबह 6 बजे  हुआ हादसा, चालक को आई नींद, कुछ देर बाधित रहा ट्रैफिक

 | 

 उदयपुर 2 अप्रैल 2026 -प्रतापनगर-सुखेर रोड पर न्यू आरटीओ के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रेलर अंडरब्रिज के ओवरहेड से टकरा गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, गुजरात नंबर का एक ट्रेलर प्रतापनगर से सुखेर की ओर जा रहा था।

न्यू आरटीओ से पहले बने अंडरब्रिज के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई और ट्रेलर ओवरहेड से टकरा गया। अंडरब्रिज के ओवरहेड की ऊंचाई करीब 4.40 मीटर है और वहां स्पष्ट रूप से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगा हुआ है।

सूचना मिलने पर उदयपुर विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद होमगार्ड ने चालक हीरा से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि सुबह के समय उसे नींद आ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। ट्रेलर में लगा कंटेनर खाली था और वह सुखेर में माल भरने जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर पहले रास्ते को बंद किया गया और ओवरहेड को हुए नुकसान की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस दौरान सुखेर जाने वाले अंडरब्रिज मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Pratapnagar #Sukher #RoadAccident #TrafficUpdate #LocalNews #IndiaNews #UdaipurCity #BreakingNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal