बहुप्रतीक्षित शक्तिनगर बॉटलनेक का रास्ता साफ
आज से शुरू होगा निर्माण कार्य दीपावली से पहले उदयपुरवासियों को मिलेगी एक और सौगात
Udaipur Times News, Municipal Corporation , Bottle Neck removed, उदयपुर 23 अक्टूबर 2026। उदयपुर शहर के बहुप्रतीक्षित शक्तिनगर बॉटलनेक के समाधान का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है।
नगर निगम महापौर पारस सिंघवी के विशेष प्रयासों और विस्थापित परिवारों के साथ सकारात्मक संवाद के बाद इस महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने पर सहमति बन गई है।
शुक्रवार को महापौर कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी संबंधित विस्थापित परिवारों की सहमति से शनिवार से निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। नगर निगम द्वारा दीपावली से पहले शहरवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की सौगात देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। Udaipur News
महापौर पारस सिंघवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, उपनगर नियोजक सिराजुद्दीन, अधिशासी अभियंता अखिल गोयल, निगम पुलिस निरीक्षक मंगीलाल डांगी, क्षेत्रीय पार्षद विजय आहूजा सहित शक्तिनगर बॉटलनेक से संबंधित सभी आठ विस्थापित परिवारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में लंबे समय से लंबित प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आपसी सहमति से समाधान निकालते हुए निर्माण कार्य शुरू करने का मार्ग प्रशस्त किया गया। सात दिन में जमा करानी होगी शेष राशि। Udaipur Nagar Nigam
बैठक में सहमति बनी कि जिन विस्थापित परिवारों ने निर्धारित राशि अभी तक जमा नहीं कराई है, वे आगामी सात दिवस में राशि जमा कराएंगे। वहीं, जिन दो परिवारों को भूखंड के बदले राशि दी जानी है, उन्हें नगर निगम की ओर से शुक्रवार को ही चेक प्रदान कर दिए गए है।
इससे प्रकरण के शेष वित्तीय एवं प्रशासनिक पहलुओं का समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी संबंधित परिवारों द्वारा निर्धारित राशि जमा कराने के 30 दिवस के भीतर अधिग्रहित भूमि के बदले आवंटित किए जाने वाले भूखंडों के आवंटन पत्र एवं कब्जा पत्र जारी कर दिए जाएंगे। Shakti Nagar Bottle Neck
इसके साथ ही सभी संबंधित भूखंडधारकों द्वारा समर्पित भूमि का कब्जा शुक्रवार को ही नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। भूमि का कब्जा मिलने के बाद निगम द्वारा भराव हटाने, सड़क निर्माण और नालियों के निर्माण सहित आवश्यक विकास कार्य तत्काल प्रभाव से शनिवार से ही शुरू कर दिए जाएंगे जिससे दीपावली तक कार्य संपूर्ण हो सके। महापौर सिंघवी की पहल से वर्षों से लंबित कार्य को मिली गति।
शक्तिनगर बॉटलनेक की समस्या के समाधान को लेकर नगर निगम लंबे समय से प्रयासरत था, लेकिन विभिन्न कारणों से सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ पा रहे थे।
इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए महापौर पारस सिंघवी ने पहल करते हुए संबंधित परिवारों के प्रतिनिधि सुनील कालरा, पुरुषोत्तम लीलानी, ओमप्रकाश डोडेजा, संजय पाहूजा, स्वरूप विनोद तुलसीजा, नन्दलाल बुद्धराज, मनोज कालरा सुजाता कालरा और निगम अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित किया। Action by Udaipur Mayor
शुक्रवार को आयोजित बैठक में सभी पक्षों की बात सुनकर व्यावहारिक समाधान पर सहमति बनाई गई।महापौर पारस सिंघवी के प्रयासों से बनी इस सहमति को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
बॉटलनेक के समाधान से संबंधित सड़क एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों को गति मिलेगी और क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। दीपावली से पहले विकास कार्य की सौगात।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम का प्रयास है कि दीपावली से पहले इस महत्वपूर्ण कार्य को गति देकर शहरवासियों को राहत प्रदान की जाए। शनिवार से निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही शक्तिनगर बॉटलनेक के समाधान की दिशा में लंबे समय से प्रतीक्षित कार्रवाई धरातल पर उतरने जा रही है।
महापौर पारस सिंघवी की पहल और सभी संबंधित पक्षों की सहमति से लिया गया यह निर्णय उदयपुर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।