23 दिवसीय नाट्य कार्यशाला ‘‘तराश’’ का समापन कल

तीन नाटक का मंचन किया जाएगा

 | 
taraash

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये

उदयपुर 10 जून 2022 । की नाट्य संस्था नाट्यांश सोसायटी ऑफ ड्रामेटिक एण्ड परर्फोमिंग आर्ट्स द्वारा आयोजित कार्यशाला का समापन कल 11 जुन को होगा। समापन कार्यक्रम कार्यशाला में इस नाट्य कार्यशाला में तीन नाटक का मंचन किया जायेगा। कार्यक्रम शाम 6ः30 बजे से शुरू किया जाऐगा। यह कार्यशाला 21 मई से चल रही थी। 

कार्यशाला में पहला नाटक उडान अपना जतन के बच्चों द्वारा तैयार किया गया। यह नाटक बाल मजदुरी और बच्चों के सपनो को केन्द्र में रखता है। दुसरा मंचन प्रसिद्ध व्यंग्य नाटककार मोलियर द्वारा लिखित नाटक कंजुस का किया जायेगा, यह नाटक एक 60 साल के बुजुर्ग की कंजुसी और आशिकाना मिजाज पर आधारित है। तीसरा लुका छिपी का मंचन किया जायेगा जो विलियम शेक्सपियर द्वारा लिखित नाटक काॅमेडी ऑफ़ एरर पर आधारित है। 

तीनो नाटक के मंचन के उपरान्त सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जायेगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News