दो दिन में लेपर्ड का तीसरा शिकार, महिला की मौत

लेपर्ड ने छाली पंचायत के उमरिया गांव में खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया

 | 
leopard

उदयपुर 20 सितंबर 2024। ज़िले के गोगुन्दा क्षेत्र में लेपर्ड ने कल दो लोगो का शिकार कर मार डाला वहीँ आज भी एक  एक बार फिर लेपर्ड ने खेत में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। लेपर्ड का इस क्षेत्र में दो दिन में ये तीसरा हमला है।

दरअसल, मामला गोगुंदा क्षेत्र के छाली पंचायत के उमरिया गांव में है। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। हमले के दौरान 50 वर्षीय महिला हमेरी भील खेत में काम कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि लेपर्ड उसे खींचते हुए जंगल की तरफ ले गया।

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे का है। यहां लेपर्ड नाबालिग लड़की का हाथ चबा गया। नाबालिग के मुंह, पीठ और छाती को भी लेपर्ड ने बुरी तरह नोच डाला। लड़की का शव घने जंगल में करीब 4 किलोमीटर अंदर मिला। 

देर शाम करीब 6.30 बजे इस जगह से 3 किमी दूर भेवड़िया गांव में खेतों में गए युवक पर लेपर्ड झपट पड़ा था।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News