कृषि मंडी में वाहन चोर को लोगो ने पकड़ कर की धुनाई

मौके पर मौजूद लोगों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की और बाद में उसे निर्वस्त्र कर छोड़ दिया

 | 

उदयपुर 18 फरवरी 2023 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के कृषि मंडी में व्यापारियों ने एक वाहन चोर को पकड़ कर धुनाई कर डाली। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की और बाद में उसे निर्वस्त्र कर छोड़ दिया। 

स्थानीय व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार गत कुछ दिनों से कृषि मंडी परिसर से दोपहिया वाहनों की चोरियां हो रही थी। इस संबंध में पुलिस थाने में भी जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद चोरी कि वारदातें रूक नही रही थी। इस पर व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। शुक्रवार को एक युवक वाहनों के आसपास काफी देर तक मंडराता दिखा तो शक पुख्ता हो गया।

इस युवक ने जैसे ही वाहन को ले जाने का प्रयास किया कि लोगों ने उसे घेर लिया और धुनाई करना शुरू कर दिया। मारपीट करते करते वह उसे परिसर के बाहर तक लाए और उसे निर्वस्त्र कर छोड़ दिया।

मारपीट करने वालों ने इस युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा। वहीं घटना को लेकर फिलहाल थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News