दिल्ली अहमदाबाद वाया उदयपुर फ्लाइट को उड़ाने की मिली धमकी, इमर्जेन्सी लैंडिंग

हालाँकि चेकिंग के दौरान फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई
 | 
Udaipur Kolkata First Direct Flight Begins 6 November Udaipur Mahrana Pratap Airport Dabok Udaipur Nandita Bhatt

उदयपुर 24 अक्टूबर 2024। गुरुवार को दिल्ली-अहमदाबाद वाया उदयपुर आने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना पर अफरा तफरी मच गई। इसके चलते उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर फ्लाइट की एमरजेंसी लेंडिंग करवानी पड़ी। 

हालाँकि सभी पैसेंजर्स को तुरंत फ्लाइट से दूर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। फ्लाइट में रखे सभी बैग्स को डॉग स्क्वॉड की मदद से चेक किया गया।  

जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 3.20 बजे हुई, हालाँकि चेकिंग के दौरान फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। लेकिन फ्लाइट को उड़ाने  की धमकी वाली बात से सभी पैसेंजर बुरी तरह घबरा गए। गौरतलब है की यह फ्लाइट दिल्ली-अहमदाबाद वाया उदयपुर उड़ान भरती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News