तीन मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी, एमपी से बंगाल तक 14 ज़िलों को मिलेगा फायदा
Udaipur Times, Railway News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने रेल मंत्रालय के तीन प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी है, जिनकी कुल लागत 10,783 करोड़ रुपये है। Railway News
इन प्रोजेक्ट्स में खड़गपुर- झारसुगुड़ा (बागदेही) Kharagpur–Jharsuguda (Bagdehi) चौथी लाइन, कटनी-पेंड्रा रोड Katni-Pendra Road) चौथी लाइन और बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड (Bilaspur (Uslapur)-Pendra Road) तीसरी लाइन शामिल है।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के 14 ज़िलों में फैले ये तीन प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 656 किलोमीटर तक बढ़ा देंगे। प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स से लगभग 4,790 गांवों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिनकी आबादी लगभग 56 लाख है। Railway News
इस प्रस्ताव से देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इनमें तारातारिणी मंदिर, श्री क्षेत्र जगन्नाथ मंदिर (झारसुगुड़ा के पास स्थित प्राचीन मंदिर), बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व, विरातेश्वर मंदिर, अमरकंटक मंदिर, ज्वालेश्वर धाम, अचानकमार टाइगर रिज़र्व, खुटाघाट बांध, मल्हार पुरातात्विक स्थल, रतनपुर महामाया मंदिर आदि शामिल हैं। Railway News
प्रस्तावित परियोजनाएं कोयला, सीमेंट, लोहा और स्टील जैसे सामानों के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग हैं। यहाँ से 27 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) का अतिरिक्त माल ढुलाई ट्रैफिक होगा। Railway News