सवीना थाना क्षेत्र से एक रात में 3 वाहन चोरी

सीसीटीवी में कैद हुई तीनों वारदातें 

 | 
Vehicle theft at Savina police station circle

उदयपुर , 11 जुलाई 2025 - शहर के सवीना थाना क्षेत्र में बीती रात एक वाहन चोर ने सनसनी फैला दी। चोर ने एक के बाद एक तीन वाहनों को निशाना बनाया, हालांकि दो में वह असफल रहा लेकिन अंत में एक बाइक चुराकर फरार हो गया। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, सवीना थाना क्षेत्र के रोशन जी की बाड़ी इलाके में देर रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध युवक पहुंचा। सबसे पहले उसने वहां खड़ी एक इको गाड़ी को निशाना बनाया। चोर ने गाड़ी का लॉक तोड़ने का प्रयास किया और उसके इलेक्ट्रॉनिक वायरिंग सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं कर पाया।

इसके बाद चोर ने पास खड़ी एक जीप में सेंधमारी की कोशिश की, लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली। अंत में आरोपी युवक ने वहीं पास में खड़ी एक पल्सर मोटरसाइकिल को चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। तीनों वारदातें इलाके में लगे सीसी.टीवी कैमरों में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने सवीना थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News