उदयपुर में रातभर अंधड़ और बारिश का कहर

कई इलाकों में नुकसान

 | 
udaipur

उदयपुर 12 अप्रैल 2025। शहर और जिलेभर में शुक्रवार देर रात तेज अंधड़ और बारिश ने कहर बरपा दिया। रात 2 बजे के बाद शुरू हुई तेज हवाएं तूफानी रूप लेती नजर आईं। 

thunderstorm in udaipur

आसमान में कड़कती बिजलियों और तेज बारिश ने शहरवासियों को घरों में सहमा दिया। तेज हवा और बिजली गिरने के चलते आधी रात से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जो सुबह तक बहाल नहीं हो सकी।

thunderstorm in udaipur

बारिश और अंधड़ के चलते शहर के कुम्हारों का भट्टा चौराहे पर हाल ही में लगाया गया पुलिस केबिन उड़कर गिर गया। वहीं, कृषि विभाग कार्यालय के बाहर एक पेड़ गिरने से सड़क का एक हिस्सा बंद हो गया। 

thunderstorm in udaipur

घासा गांव में हनुमान जयंती के लिए लगाया गया टेंट का गेट भी गिर गया। तेज हवाओं से खेतों में कटी हुई फसलें भीग गईं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। 

thunderstorm in udaipur

कई इलाकों में बिजली उपकरण खराब हो गए और सुबह तक अंधेरा पसरा रहा। शहर में जगह-जगह पेड़ और होर्डिंग्स के गिरने से नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं।