टीकाराम जूली ने उदयपुर में घेरा सरकार को, ‘उदयपुर फाइल्स’ पर फिर उठे सवाल

सरकार की कार्यप्रणाली पर साधा निशाना, जनजाति क्षेत्र और अन्य मुद्दों को लेकर जताई चिंता

 | 

उदयपुर 24 अप्रैल 2026  - राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शुक्रवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। अपने दो दिन के प्रवास के पहले दिन उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए उदयपुर फाइल्स मामले पर एक बार फिर सवाल उठाए। 

उन्होंने उदयपुर फाइल्स से जुड़े वीडियो का खुलासा करने वाले बयान पर कहा कि हर चीज की एक गरिमा है। उन्होंने कहा की  इसका खुलासा करने का काम पुलिस का है, वह बोले की पुलिस जो जो गड़बड़ियां कर रही है, वह सारे खुलासे उन्होंने किए हैं यहां तक की पूर्व में विधानसभा में भी बताए हैं। 

उन्होंने नाम उजागर करने वाले पूर्व में दिए बयान पर कहां को नाम की जहां तक बात है कि उसकी एक मर्यादा होती है और वो नहीं बता सकते। वो बोले वह कथित वीडियो मैंने नहीं देखे हैं। कांग्रेस की सरकार होती और कांग्रेस का ही कोई व्यक्ति होता तो सलाखों के पीछे जरूर जाता और दूध का दूध और पानी का पानी होता। 

उन्होंने पंचायती राज चुनाव, रिफाइनरी में आग, झालावाड़ में स्कूली बच्चों की मौत, जनजाति क्षेत्र के फंड सहित अन्य मुद्दों पर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की विधायक नहीं सुनता, विधायक की मंत्री नहीं सुनते, मंत्री की मुख्यमंत्री नहीं सुनते और मुख्यमंत्री को कोई नहीं सुनता। 

 यह हालात हो गई है सरकार की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन सरकार सर्कस बन चुकी है। साथ ही जनजाति क्षेत्र में बच्चों की मौतों के मामलों पर कहा कि ये दुखद घटना है. वो बोले की में विशेषकर उन्हीं के लिए उदयपुर पहुंचा हूं. परिवार सदस्यों से शनिवार को मुलाकात करने जाऊंगा।  

#Leadership #PublicPolicy #Rajasthan #Governance #Politics
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News