तितिक्षा आर्य को मुबंई में मिला तरंगिणी कलाश्री सम्मान

तितिक्षा आर्य को मुबंई में मिला तरंगिणी कलाश्री सम्मान

संगीत नाट्य निकेतन में श्रति द स्कूल ऑफ म्यूजिक की छात्रा तितिक्षा आर्य ने हाल ही में मुंबंई में आयोजित एक कार्यक्रम में किया सम्मान 

 
titiksha arya

उदयपुर। भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में नवोदित कलाकारों एवं विद्यार्थियों को मंच देने एवं युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो इस उद्देश्य से नृत्याचार्य स्व. पं. बद्री प्रसाद, नृत्य सम्राट एवं पं. मथुरा प्रसाद एवं पं. जगन्नाथ प्रसाद संगीत मूर्ति की स्मृति में स्थापित पं जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच द्वारा संचालित संगीत नाट्य निकेतन में श्रति द स्कूल ऑफ म्यूजिक की छात्रा तितिक्षा आर्य ने हाल ही में मुंबंई में आयोजित एक कार्यक्रम में तंरगिणी कलाश्री सम्मान प्राप्त किया।  

निदेशिका शिखा बहल ने बताया कि यहां की पंचम वर्ष (प्रथाग संगीत समिति) की छात्रा सुश्री तितिक्षा आर्य को मुम्बई में नृत्य तरंगीणी कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मुम्बई के लता मंगेश्कर नाट्य ग्रह में आयोजित किया जिसमें तितिक्षा आर्य के नृत्य को कलाकारों, दर्शकों एवं आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया।

उन्होंने बताया कि सुश्री तितिक्षा आर्य उदयपुर के पं. नरेन्द्र कुमार व्यावत से शिक्षा प्राप्त कर रहीं है एवं कई मंचों पर नवोदित कलाकार के रूप में सफल प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। तितिक्षा श्रुति द स्कूल ऑफ म्यूजिक में स्वयं अभ्यास करने एवं बच्चों को अभ्यास करवाने का कार्य भी कर रहीं है। इस विद्यालय में गायन, वादन एवं नृत्य तीनों ही विद्या का प्रशिक्षण दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि आगामी ग्रीष्मावकाश में ग्रीष्मकालीन संगीत शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। श्रीमती शिखा बहल ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत को उसके सच्चे स्वरूप में युवाओं के समक्ष पहुंचाना ही इस संस्था का उद्देश्य है।  

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal