उदयपुर में आज दोपहर तक मिले 5 पॉजिटिव

कल नहीं मिला था कोई पॉजिटिव
 | 
उदयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 528 
 

उदयपुर 29 मई 2020। वैश्विक महामारी कोरोना से आज दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में  5 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए है। कल कोई व्यक्ति जिले में कोरोना से पॉजिटिव नहीं पाया गया था।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि आज दोपहर तक 256 लोगो की जाँच रिपोर्ट में से 251 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गयी जबकि 5 लोगो कोरोना पॉजिटिव मिले। 

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 528 हो चुकी है। आज मिले कोरोना पॉजीटिव में 5 प्रवासी (3 केजड़ सराड़ा, 1 भींडर, 1 मेनार) से संक्रमित पाए गए है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News